एशिया कप में इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत हैं जैसा कि एशिया कप 15 सितम्बर से शुरू होने वाला हैं और भारतीय टीम के लिए उनका मिडिल आर्डर चिंता का विषय हैं।

एशिया कप में ये खिलाड़ी तो निश्चित तौर पर टीम में शामिल होंगे - रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे,ई महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

ऐसे में इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं नंबर 5 पर मौका -

1) मनीष पांडे - मनीष पांडे ने हालही में हुए सीरीज में इंडिया 'ए' के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और मिडिल आर्डर में सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया। मनीष पांडे ने 4 मैचों में 306 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
2) मयंक अग्रवाल - मयंक अग्रवाल ने भी इंडिया 'ए' के लिए शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने 4 मैचों में 236 रन बनाएं जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था। हालांकि उन्होंने यह रन ओपन करते हुए बनाये हैं लेकिन मिडिल आर्डर के लिए भी यह एक अच्छे बल्लेबाज हैं।


3) अम्बाती रायडु - अम्बाती रायडु ने इस आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं साथ ही रायडु ने इंडिया 'ए' के लिए 4 मैचों में नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी के करते हुए 187 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे।

4) सुरेश रैना - सुरेश रैना बाएं हाथ के एक कुशल बल्लेबाज हैं जो नंबर 5 और 6 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। साथ ही भारतीय टीम को मिडिल आर्डर में एक अनुभवी और तेज़ी से रन बनाने वाले बल्लेबाज की जरूरत हैं। रैना ने अब तक 226 वनडे मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 194 पारियों में 5615 रन बनाए हैं और इसमें उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Comments