IPL में 200 छक्के लगाने की रेस में ये 4 भारतीय बल्लेबाज, कौन मारेगा पहले 200 छक्के

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत हैं आज हम उन भारतीय खिलाड़ियों की बात करेंगे जो आईपीएल में पहले 200 छक्के लगा सकते हैं। इस लिस्ट में आईपीएल के 4 सबसे खतरनाक बल्लेबाज शामिल हैं जो कि महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं।

इनमें से कौन सा बल्लेबाज आईपीएल में सबसे पहले 200 छक्के लगाएगा -

1) महेंद्र सिंह धोनी - धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक है और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आईपीएल में कप्तान भी हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल में 169 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 153 पारियों में बल्लेबाजी की हैं और उसमें 183 छक्के लगाए हैं।

2) सुरेश रैना - सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं और हर आईपीएल में 300 से ज्यादा रन भी बनाये हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल में अब तक 170 मैच खेले है जिसमे से उन्होंने 166 पारियों में 181 छक्के जड़े हैं।


3) विराट कोहली - भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल के सभी सीजन बेंगलुरु के लिए खेले हैं। विराट ने आईपीएल में अब तक 159 मैच खेले है जिसमे 151 पारियों में उन्होंने 172 छक्के लगाए हैं।


4) रोहित शर्मा - रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं और 4 बार आईपीएल के खिताब जीतने वाले भी खिलाड़ी है। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 3 बार चैंपियन बनाया है। रोहित ने आईपीएल में 170 मैच खेले हैं। जिसमें 165 पारियों में 184 छक्के लगाए है।


दोस्तों आप हमें बताये इन चार भारतीय बल्लेबाजों में कौन सा बल्लेबाज सबसे पहले 200 छक्के जड़ने में कामयाब रहेगा। कमेंट बॉक्स में बताये साथ ही स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो जरूर करें।

Comments