आज हम बिलासपुर जिले के भाजपा विधायक अमर अग्रवाल के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें बिलासपुर जिले का विधायक बने लगभग 20 साल हो गए हैं। इन बीस सालों में बिलासपुर शहर की विकास की बात की जाय तो वह पहले से भी खराब हो गयी हैं।
अमर अग्रवाल के विधायक बनने से पूर्व बाहरी लोग रायपुर से पहले बिलासपुर में गुजारा करने के बारे में सोचते थे क्यूक़ी बिलासपुर शहर रायपुर हर मामले में अच्छा था। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह और बिलासपुर जिले के विधायक अमर अग्रवाल बने हैं इन दोनों नेताओं ने मिलकर रायपुर शहर की उन्नति और प्रगति की ओर ही ध्यान दिया हैं।
आज इस समय रायपुर शहर का नाम गिने चुने शहरो में आता है जो कि प्रदेश के लिए बहुत ही गर्व की बात है लेकिन दूसरी ओर अन्य जिलों के विकास को रोक देना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। बात की जाय बिलासपुर शहर के एयरपोर्ट की तो इसका काम लगभग 7-8 सालो से चालू है लेकिन इसके विपरीत जगदलपुर स्तिथ विधायक और नेताओं ने अपने शहर की प्रगति के लिए एयरपोर्ट की स्थापना भी करवा ली हैं।
बिलासपुर शहर में बहुत प्राचीन समय से रेलवे स्टेशन है जिससे बिलासपुर शहर के रेलवे को पूरे देश मे सबसे ज्यादा आय होती हैं लेकिन इस शहर की रोड के हालात इतने खराब है कि यहाँ रेलवे स्टेशन के मार्ग को तय करना भी परेशानी वाली बात हैं। इस शहर में हर समय सीवरेज का काम ही चलता रहता है जिसके कारण यह शहर खोदपुर के नाम से भी मशहूर हैं।
अब बात करते है इस शहर के खेल की तो इस शहर में 2-3 क्रिकेट के स्टेडियम हैं जहाँ केवल लोग शैर के लिए आते हैं और यहां कोचिंग ले रहे बच्चे सिर्फ प्रैक्टिस के लिए। वैसे यहाँ किसी भी प्रकार की न तो राष्ट्रीय खेल होते है और न ही अंतरास्ट्रीय। इसीलिए बिलासपुर जिले से न के बराबर खिलाड़ियों का सहयोग भारतीय अंतराष्ट्रीय खेलों में है जो कि बिलासपुर शहर के विकास लिए बिल्कुल भी अच्छा नही हैं। यहाँ बहतराई इलाके में स्टेडियम का कार्य लगभग 6-7 सालो से चल रहा हैं।
बिलासपुर शहर के साफ - सफाई की बात की जाय तो इसका ज्यादातर कचड़ा व्यापार विहार इलाके में डंप किया जाता हैं। जबकि यह एक व्यापारी वर्ग के लिए बनाया मार्किट है।
बिलासपुर जिले में रहने वाले लोग तो इसे अनदेखा कर रहे हैं लेकिन यह शहर जल्द ही खोदपुर नाम से जाना जाएगा यह भी सत्य है। इस पर बिलासपुर जिले के उन लोगों से प्रतिक्रिया जाननी हैं जो बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन शहर के लिए कुछ नहीं करते यह संदेश बिलासपुर जिले के विधायक के पास जरूर जाना चाहिए।

![]() |
बेहतराई स्टेडियम |

Comments
Post a Comment